दुबहर। दादा छपरा स्थित बाबा चुपशाह वारसी का सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। जाइरीन ने मजार पर चादरपोशी कर फातिहा पढ़ी और मन्नतें मांगी। बाद नमाजे फज्र आस्ताने पर कुरानख्वानी का आयोजन हुआ। जिसमें खासी संख्या में जाइरीन ने शिरकत की। बाद में मिलाद और सलातो सलाम के बाद मजार पर चादरपोशी और गुलपोशी की गई। इससे पूर्व गागर चादर का जुलूस भी निकाला गया। इस मौके पर हाजी मोहम्मद मौलाना अजहर हुसैन, सदर समीउल्लाह अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव, अखार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, घोड़हरा के प्रधान नफीस अख्तर, अजीत पाठक, बब्बन विद्यार्थी, मुख्तार, थाहुर, कृष्णा राय, गोगा पाठक, बजरंगी पाठक, संतोष उपाध्याय, सरहंग चौधरी, रजिंद्र राय, भोला, सोनू, मिंटू आदि मौजूद रहे।