फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से नहीं मिल सके रागिनी के परिवार वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मृतक छात्रा रागिनी के पिता जितेंद्र दुबे मुख्यमंत्री से मिलने शुक्रवार को उनके आवास लखनऊ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के व्यस्ततम कार्यक्रम के चलते वह नहीं मिल सके। इस दौरान कैबीनेट मंत्री मुकुंद बिहारी को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पत्रक में उल्लेख किया है कि प्रधान व अभियुक्त कृपाशंकर तिवारी की पत्नी ने दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास के सामने बेटी संग आत्मदाह करने की धमकी देने की बात कह मुझ पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने का प्रयास किया। जिनके साथ ही कुछ प्रधान भी धमकी देकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे प्रशासन भी सकते में आ गया है। पीड़ित का आरोप है कि दबाव व धमकी के कारण पूरा परिवार भयजदा है। पीड़ित ने सुरक्षा व प्रकरण में अभियुक्ताें को जल्द से जल्द सजा दिलाने की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि बुधवार की रात शराब पीकर अभियुक्त के परिवार का सदस्य अमित कुमार तिवारी ने घर के बाहर उत्पात मचाया और धमकी देने लगा। जिसे सुरक्षा में लगी पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजवाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया था। रागिनी के पिता जितेंद्र दूबे ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवास पर कार्यक्रम होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। दो-तीन दिन बाद बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें