फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी के पिता को दिया दो लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी बुधवार को मृतक रागिनी के घर बजहां पंहुचे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा दिए गए दो लाख रुपये के चेक पिता जितेंद्र दुबे को सौंपा। साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्ट्राचार, गुंडई चरम सीमा पर है। जिसका जीता जागता उदाहरण छात्रा रागिनी की दिन-दहाड़े हुई हत्या है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सपा पीड़ित परिवार के साथ है। कहा कि जनता रोटी मांगती है तो गाय की बात की जाती है। बेरोजगार रोजगार मांगते हैं तो जन्माष्टमी की बात की जाती है। लड़किया सुरक्षा मांगती है तो आधार कार्ड की बात की जाती है। कहा कि मैं पूर्व सीएम अखिलेश यादव का प्रतिनिधि बनकर पीड़ित परिवार को चेक प्रदान करने आया हूं। कहा कि डीएम द्वारा मंगलवार से कुछ बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता की गई है। लेकिन सभी बाढ़ पीड़ितों के पास सामग्री नहीं पहुंच पाई है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री व्यास गोंड, सुशील पांडेय कान्हजी, दीवान सिंह, मनन दुबे, अशोक यादव, अंकित सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें