फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया विधायक ने लिया बेंधे का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने रविवार को टीएस बंधा के दतहां स्पर सेे लेकर बंधा के 70 किमी तक का निरीक्षण किया। विधायक ने दतहां से लेकर तिलापुर डेंजर जोन तक बन्धे के निरीक्षण के दौरान दतहां तथा आसमानपुर गांव के सामने स्थित बाढ़ चौकी का भी जायजा लिया। तिलापुर डेंजर जोन पहुंचे विधायक ने कहा कि बन्धे के बचाव कार्य के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बन्धे की स्थिति से अवगत कराऊंगा। वैसे फ्लड फाइटिंग के लिए धन निर्गत हो चुका है। बन्धे पर कार्य कराया जाएगा। कहा कि जितना कार्य होगा उतना ही पेमेंट किया जाएगा। फ्लड फाइटिंग के नाम पर लूट-खसोट कतई नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अमिताभ उपाध्याय, शक्ति सिंह, शैलेश सिंह, पंचा सिंह, छोटे दुबे, तल्लू सिंह, राम आशीष पाण्डेय, शंकर यादव, बृजेश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें