बलिया। ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के बैनरतले चंद्रशेखर उद्यान में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चौकीदारों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट से मिला तथा दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें मांग किया गया है कि चौेकीदारों को बिहार प्रांत की तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया जाए। अमित शाह के घोषणा के मुताबिक उनका न्यूनतम वेतन दस हजार किया जाए। वर्ष 2016 में साइकल खरीदने तथा उसके मरम्मत के लिए तत्कालीन सरकार ने पैसा भेजा था लेकिन अब वह पैसा नहीं भेजा जा रहा है। चौकीदारों को साइकल, लाठी, झोला तथा अन्य सामान रखने के लिए कमरों की व्यवस्था की जाए। चौकीदारों की बात गौर से सुना और समझा जाए, गोपनीय बातों की गोपनीयता भंग न किया जाए। इस मौके पर दिनेश पासवान, रंजन भारती, शारदानंद पासवान, हरेराम, इंद्रजीत, यदुवीर, मनोज, कमलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।