फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे समाज के दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 जून को नगर के कदम चौराहा स्थित तुलसी उत्सव वाटिका में आयोजित किया गया है। सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर गोस्वामी समाज के लोग पूरी तरह से लगे हुए है। यह बातें महासभा के कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकांत गिरी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गिरी ने संयुक्त रूप से कही। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी पडे़गी उसमें हम लोग कोई संकोच नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम निदेशक रामजी भारती ने कहा कि मेरा पूरा जीवन समाज हित में रहा। पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार गिरी ने कहा कि सम्मेलन की चिंगारी निकलेगी जो समाज के कुरीतियाें को जलाकर भष्म कर देगी और नया सवेरा होगा। गोस्वामी समाज के अध्यक्ष हरिहर यति ने कहा कि इस विराट महासम्मेलन को सफल बनाने तथा जनपद में बाहर से आए अतिथियों का स्वागत के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें