फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. दीनदयाल के जन्म दिवस पर होगा पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सघन पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक पंकज सिंह कौशिक ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम के लिए मंडल स्तरों पर एक व दो जुलाई को सेक्टरों की बैठक होगी। इसके बाद 21, 22 और 23 जुलाई को पूरे जनपद में सघन पौधरोपण कराया जाएगा। कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25-25 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार पूरे जनपद में 2409 बूथों के सापेक्ष 60 हजार 225 पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें पीपल, बरगद, जामुन, नीम, आम, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधे को एक-एक कार्यकर्ता गोद लेंगे। इस मौके पर माधव प्रसाद गुप्ता, जिला संयोजक पौधरोपण रामजी सिंह, राजेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण दूबे, रिंकू सिंह, आशीष कुमार सिंह, रमाकांत पांडेय, संतोष पाठक, ओमशंकर राय, मनोज कुमार, रमेश यादव आदि लोग रहे। संचालन महामंत्री जयप्रकाश साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें