बलिया। प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र ंतिवारी ने शनिवार को करीब छह गांवों में भ्रमण कर चौपाल लगाई । चौपाल में जनता की समस्याओं को सुनने के बाद मौके से ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए । इस तरह इन गांवों के लोगों की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनकर निस्तारण की पहल की गई ।
मंत्री ने प्रत्येक चौपाल में कहा कि सरकारी योजनाओं के क्त्रिस्यान्वयन में गलत आख्या देने वाले सम्बंधित लोगों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी । अब सभी पात्रों तक सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचेगा । अपात्रों को शामिल करने वाले नहीं बचेंगे । मंत्री सबसे पहले हनुमानगंज ब्लॉक गुरवां में जनता से रु-ब-रु हुए । ज्यादातर लोगों ने पेंशन, राशन की ही समस्या बताई । मंत्री ने तत्काल हनुमानगंज ब्लॉक के बीडीओ को सभी शिकायतों को नोट करते हुए समय से सरकारी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । कहा हर पात्र को उसकी पात्रता के हिसाब से पेंशन मिले । अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लें और अपात्र बाहर हों । इसके बाद मंत्री ने गड़वार ब्लॉक के खड़ीचा में भी चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी । नूरपुर में नहर, सड़क, विद्युत से सम्बंधित समस्याओं को सुनने के बाद त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।