फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज के शिक्षक संघ ने प्रबंधन पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। टीडी कालेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को कभी भी वेतन का भुगतान समय से नहीं किया जाता है और वेतन निर्धारण व देय अवशेषों के भुगतान भी सामान्य तरीके से नहीं होता है।
विज्ञापन

उक्त बातें टीडी कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अखिलेश राय ने समाचार पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि प्रबंधकीय अव्यवस्था, मनमानेपन तथा महाविद्यालय प्रशासन के लचर होने के चलते शिक्षकों व कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्री राय ने बताया कि सेवानिवृत्त प्राध्यापकों व कर्मचारियों के जीपीएफ के भुगतान में प्रबंधन की ओर से अनावश्यक अवरुद्ध कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशान किया जाता है। कहा कि इस मामले से क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर संघ के मंत्री डा. सूबेदार प्रसाद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें