बलिया। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में अब तक के एक का दिन का रिकार्ड टूट गया। कोरोना से बांसडीह के 70 वर्षीय वृद्ध, पकड़ी के 51 वर्षीय अधेड़, शहर के रामपुर उदयभान निवासी 88 वर्षीय वृद्ध तथा जीराबस्ती निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की मौत होने की पुष्टि की गई है। जबकि नए 802 केस पाए गए हैं। वहीं एक्टिव केस 3832 हैं। होम आइसोलेशन में 3017 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 59 मरीजों को भर्ती किया गया है। शनिवार को कुल 2152 लोगों की सैंपलिंग की गई।
जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की तादाद 141 पहुंच गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उधर, बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने आमजन मानस के साथ ही जिले के समस्त प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।