नगर के रोडवेज बस स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बिना सोशल डिस्टेंसिंग के कतार में खड़े हापुड
- फोटो : BALLIA
बलिया। लॉक डाउन के चलते विभिन्न प्रांतों में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का क्रम जारी है। शुक्रवार को रोड़वेज बस अड्डा परिसर में देश के अलग-अलग राज्यों से 28 बसों में सवार होकर करीब 781 श्रमिक जनपद में पहुंचें। पहले से अलर्ट स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके उपरांत जिला प्रशासन की टीम ने सबको होम क्वारंटीन किया। जानकारी के अनुसार, गुजरात के जाम नगर, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में फंसे श्रमिकों को पहले ट्रेन से राज्य के बहराइच, उन्नाव, सीतापुर, इटावा, हापुड़, गोंडा, गढ़मुक्तेश्वर, फजलगंज, अयोध्या, फैजाबाद आदि स्थानों पर लाया गया। वहां से रोडवेज की बसों से सभी को जिले में लाया गया और स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत होम क्वारंटीन किया गया। प्रवासी मजदूरों के आगमन के मदन्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम बेल्थरारोड राजेश यादव, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल समेत तमाम चिकित्सक व पुलिस कर्मी आदि रहें।