बलिया। बोर्ड परीक्षा से संबंधित प्रायोगिक परीक्षा अभी भी कई केंद्रों पर आयोजित नहीं हो सकी है। प्रायोगिक परीक्षा के लिए करीब 1200 परीक्षक नामित थे। जिनमें से करीब 75 परीक्षक केंद्रों तक परीक्षा लेने नहीं पहुंचे। ऐसे परीक्षा केंद्रों की संख्या 25-30 बताई जा रही है।
प्रायोगिक परीक्षा कराने की अंतिम तिथि एक फरवरी तक ही थी। इसके पहले भी हर साल इसी तरह से प्रायोगिक परीक्षा बाधित होती रही है। प्रायोगिक परीक्षा लेटलतीफी का शिकार होता रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालम में तैनात परीक्षा इंचार्ज योगेश पांडेय ने बताया कि अधिकतर केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा पूरी करा ली गई है। जिन केंद्रों पर परीक्षा अभी तक नहीं हुई है वहां भी एक-दो विषयों की ही परीक्षा शेष है। जिन परीक्षा केंद्रों पर कुछेक विषयों की प्रायोगिक परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई है, उसकी जानकारी अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी को दे दी गई है। बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है।