बलिया। आजादी के महानायक व 1942 में बलिया को आजादी दिलाकर पहले जिलाधिकारी का ओहदा पाने वाले शेर-ए-बलिया के नाम मशहूर चित्तू पांडेय के नाम पर मंगलवार को डाक विभाग की ओर से माई स्टांप योजना के तहत टिकट जारी किया। मंगलवार को डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी एवं सहायक डाक अधीक्षक रचना प्रदीप पाठक ने रट्टूचक वैना उनके गांव पर जाकर स्वजन के साथ माई स्टांप जारी किया। डाक अधीक्षक ने कहा कि भारतीय डाक विभाग आजादी के महानायक पर डाक टिकट जारी कर खुद को गर्व महसूस कर रहा है। इस मौके पर शेरे बलिया के प्रपौत्र विनय पांडेय, जैनेंद्र पांडेय, हरीश पांडेय, मारुति नंदन श्रीवास्तव, अजीत दुबे, संतोष सिंह, मदन राम, नागा पांडेय, उपेंद्र पांडेय, सत्यजीत यादव, शंभू प्रसाद आदि रहे।