फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोनवानी सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बलिया डॉ. अभय नारायण राय और डीपीएम राजा शेखर ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की। उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं पर प्रतिक्रिया ली। उपस्थित पंजिका का फोटो भी खींचा गया। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं के भंडार की जानकारी ली और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ. मोकर्रम अहमद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें