फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिसफायर टीम की जांच में मिली तमाम खामियां, दो को नो

विज्ञापन
जांच में मिली तमाम खामियां - फोटो : investigation
विज्ञापन
बलिया। सर्वोच्च न्यायालय और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन और शासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को नगर के विजयीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में आग से बचाव के उपकरणों का जायजा लिया। इस दौरान टीम को कई खामियां मिली। टीम के अफसरों ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सक को नोटिस जारी किया। जबकि टाउन हाल रोड स्थित एक निजी शापिंग मॉल में छापेमारी के दौरान पूर्व में पांच बार के नोटिस के बावजूद अग्निशमन मानकों की पूरी तरह से अनदेखी पाई गई। इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने संचालक के नाम फिर से नोटिस जारी कर जवाब के लिए 24 घंटे का समय दिया। विभागीय कार्रवाई से दोनों जगहों पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन के साथ टीम के सदस्यों ने नगर के विजयीपुर स्थित होलीस्टिक क्योर अस्पताल में जमकर अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा मानकों की चेकिंग की। इस दौरान अस्पताल में खामियां मिली। सबसे दिलचस्प तो यह रहा कि अस्पताल में जो भी फायर इस्टींग्युविशर लगाए गए थे। वे या तो एक्पाइरी डेट पार कर चुके थे, या उपयोगी नहीं थे। अस्पताल में आग की स्थित से निपटने के लिए वाटर पाइप वायरिंग भी चेक किया गया, वह भी चोक मिला। वहीं, वेसमेंट में एक्स-रे मशीन एवं पैथालॉजी चलाया जा रहा था। जबकि अस्पताल में जाने वाले रास्ते में कई प्रकार की रुकावटें देखने को मिली। इसी क्रम में नगर के टाउन हाल रोड स्थित सिटीलाइफ शापिंग कांप्लेक्स में भी कई प्रकार की खामियां मिली। यहां तो अग्निशमन मानकों के हिसाब से कुछ किया ही नहीं गया था। ऐसे में उन्होंने पांच पहले भी नोटिस दी गई थी। इस बार तो मैनेजर ने बताया कि मालिक नहीं है। फिर उसे 24 घंटे की मोहलत दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन बताया कि इसके पहले दी गई नोटिस का जवाब तक नहीं दिया गया। इस बार की चेकिंग में तमाम गड़बड़ियों के बारे में नोटिस दी गई है। इसके बाद जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें