फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सुभासपा को कर रही कमजोर- ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उनको कमजोर करने की साजिश के तहत अखिल भारतीय राजभर संगठन की तरफ से उम्मीदवार खड़ा कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में साझीदार व दिव्यांग जन सशक्तिकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा को भरोसा है कि वह उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट जीत रही है। ऐसे में वह उनके साथ गठबंधन क्यों करेगी। उन्होंने दोहराया कि भाजपा चाहती है कि वह उनके चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ें तथा उसके वाहन पर बैठकर घूमे। कहा कि भाजपा को 23 मई को परिणाम आने पर सच्चाई का एहसास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को भरोसा है कि वह अकेले 400 सीट पर चुनाव जीतने जा रही है। उसकी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा उनको कमजोर करने की साजिश के तहत अखिल भारतीय राजभर संगठन की तरफ से उम्मीदवार खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें