बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के इंदर पुर चट्टी पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार कार्यदेशक एमडी सिंह (55) पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल नजदीक पीएचसी बछईपुर पहुंचाया जहां उसकी स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के हृदयपुर निवासी एमडी सिंह घर से बुलेट पर सवार होकर किसी कार्य से इंदरपुर चट्टी पर आ रहे थे की अचानक उनकी बुलेट असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई । आवाज सुन आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आईटीआई रामपुर में कार्यदेशक के पद पर तैनात थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही गांव से लेकर कर्मचारियों मे शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल कैम्पस कर्मचारियों और गांव के लोगों से भर गया। मृत की खबर सुन भाजपा के पूर्व विधायक राम एकबाल सिंह एवं कर्मचारी नेता विजेंद्र सिंह राजेश सिंह अशोक सिंह रविंद्र सिंह आदि लोग भी अस्पताल में उपस्थित हो गए।