फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बकाया मानदेय की मांग को लेकर बांसडीह विद्युत उप उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों का धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। चेताया कि अगर 24 घंटे के अंदर बकाये मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सभी कार्य ठप कर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए ध्रुव प्रसाद ने कहा कि हम दिन रात मेेहनत करके लोगों के घरों को रोशनी करने का काम करते हैं। इसके बावजूद पिछले पांच माह से उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है। इसके चलते हम कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कहा कि कुछ ही दिनों बाद होली त्योहार है जिसको लेकर परेशानी बढ़ गई है।
अजीत यादव ने कहा कि ठेकेदार व अधिकारी आपस में मिलकर हमलोगों का मानदेय, ईपीएफ, भविष्य निधि योजना व चिकित्सा के मिलने वाले पैसे खा जा रहे हैं। हमारी पीड़ा सुनने वाला ना कोई विभागीय अधिकारी है ना ही कोई जनप्रतिनिधि हैं। चेताया कि अगर 24 घंटे में हम कर्मचारियों को बकाया मानदेय नहीं मिला तो सारे कार्य ठप करके भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अजीत चौरसिया, काशीनाथ, स्वामी नाथ, सुनील वर्मा, राजेश वर्मा, संतोष वर्मा, पप्पू यादव, अजीत पासवान, कंस राजभर, धनु राजभर, मिथिलेश शर्मा, जयप्रकाश आदि रहे। इस बाबत अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मानदेय न दिए जाने की शिकायत मिली है। संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि होली से पहले कर्मचारियों का बकाया मानदेय उनके खाते में भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें