बलिया। सागरपाली स्थित स्व गौरी भैया मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार को आजमगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच खेला गया। जिसमें कांटे के मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
मैच इतना रोमांच भरा रहा कि पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में आजमगढ़ ने एक गोल दाग दिया। जबकि बहुत प्रयास करने के बावजूद एमपी की टीम बराबरी नहीं सकी और इस प्रकार आजमगढ़ की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर ने कहा कि खेल में जीत हार मायने नहीं रखता, हार से किसी भी टीम या खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हार ही जीत की कुंजी होती है। मैच में रेफरी के रूप में वीरेंद्र सिंह अकेला, बैजनाथ सिंह, कविंद्र रहे। इस मौके पर मैच के सफल आयोजन में अभिराम सिंह दारा, गुड्डन सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, बिजली यादव, अंजनी राय, बाबू सिंह, दाऊजी सिंह, सिद्धार्थ सिंह गोलू का सराहनीय योगदान रहा। खेल के अंत में सांसद नीरज शेखर ने कहा कि मैदान तो अच्छा है, लेकिन मैं समझ सकता हूं कि इसमें दर्शकों के बैठने के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में मेरे द्वारा 12 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिससे पूरे स्टेडियम में सीढ़ी बनाई जाएगी। जिसके बाद दर्शकों के बैठने के लिए कोई भी असुविधा नहीं होगी।