बलिया। आगामी नौ से 19 जनवरी तक पुणे में आयोजित खेलो इण्डिया में उत्तर प्रदेश टीम की कोच के रूप में अंतराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी एवं एनआईएस मृगेन्दू राय को चयनित किया गया है। मृगेन्दू राय प्रदेश की इकलौती खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत और यूथ नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया जैसी महत्वपूर्ण दोनों प्रतियोगिता में कोच की भूमिका निभा चुकी हैं। इसकी सूचना मिलते ही बलिया खो-खो संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी।
मृगेन्दू राय 2019 लोक सभा चुनाव की आइकॉन भी हैं। क्रीड़ा भारती बलिया की अध्यक्ष श्रीमती कमला तिवारी, बलिया खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर अरूण सिंह गामा, बलिया वॉलीबाल संघ के सचिव नीरज राय, क्रीड़ा भारती की कोषाध्यक्ष कनक चक्रधर, बलिया खो-खो संघ के संयुक्त सचिव एकता तिवारी, चंद्रभानु सिंह, पंकज द्विवेदी, मो वसीम राजेश दुबे, अनिल कनौजिया, अमृत सिंह अनिल मिश्रा, संजय कुंवर, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, सुनिल पाण्डेय, अंशु कुमार, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक सोनी, प्रीती गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी है।