फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे गांव में शोक की लहर सीआईएसफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी सीआईएसएफ जवान रामदयालु साहु के निधन की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। सोमवार को उसका पार्थिव शरीर जैसे ही पहुंचा, गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि रामदयालु काफी मिलनसार स्वभाव के थे। अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि देन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

नगवा निवासी रामदयाल साहु (51) पुत्र स्व लखीचंद साहु सेना से सन 2000 में सेवानिवृत्त होकर 2004 में पुन: सीआईएसएफ में भर्ती हुए, जो पिछले कई महीनों से आठवीं आरक्षित वाहिनी में जयपुर में तैनात थे। उनको पिछले कुछ दिनों से सांस की बीमारी से काफी परेशानी हो गई थी। इसके बेहतर इलाज के लिए 29 सितंबर को जयपुर के एपेक्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई लेकिन सर्जरी के बाद अत्यधिक ब्लडिंग होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें 4 अक्टूबर को दिल्ली राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान 7 अक्टूबर को निधन हो गया। सीआईएसएफ के गाजीपुर से एएसआई राकेश चंद के नेतृत्व में आए जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें