फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल भुगतान के बावजूद लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे कस्बावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार (बलिया)। गड़वार कस्बावासी इन दिनों लो वाल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। विभागीय लाइनमैन से लगायत एरिया के जेई की उदासीनता के चलते कटियामारों के हौसले बुलंद हैं। समय-समय पर कार्रवाई कर सिर्फ कोरम पूरा करते हैं, क्योंकि कार्रवाई का असर दूसरे दिन ही खत्म हो जाता है। कटिया मारने वाले कटिया मारकर फिर से बिजली जलाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

कस्बानिवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह कल्लू का कहना है कि स्थानीय लाइनमैन और जेई की सेटिंग से कटियामार कनेक्शनधारियों का बोलबाला है। क्योंकि ये लाइनमैन महीना दिन में तीन सौ से चार सौ रुपये में किसी को भी कटिया मारने की इजाजत दे रहे हैं। पूर्व प्रधान राजू गुप्त ने बताया कि कटियामार कनेक्शन के चलते वैध कनेक्शनधारी लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। कहा कि जेई और लाइनमैन की आपसी सेटिंग से ऐसा हो रहा है। सेटिंग यहां तक है कि जब चेकिंग अभियान शुरू होता है तो यही लाइनमैन और जेई उन्हें आगाह भी कर देते हैं। ऐसे में वैध कनेक्शनधारी बिजली बिल भुगतान करने के बावजूद परेशान है हलाकान है। क्षेत्र के सत्येंद्र गुप्त, संतोष गुप्त, राहुल यादव ने बिजली के अधीक्षण अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें