बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बलिया-मांझी मार्ग की बदहाली को लेकर बैरिया विधानसभा के युवाओं ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। जिसमें कहा गया है कि बलिया से बैरिया तक आने वाला मुख्य मार्ग वर्षो से गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इसके संबंध में शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई। यदि इस सड़क का मरम्मत 17 अगस्त तक नहीं कराया गया तो हम सभी नौजवान बलिया विधानसभा केग्रामवासियों के सहयोग से 18 अगस्त को बैरिया बलिदान दिवस के अवसर पर बैरिया त्रिमुहानी स्थित मैनेजर सिंह के स्मारक के समक्ष आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाईवे आथरिटी को सड़क के मरम्मत के लिए कार्य योजना बनाकर सड़क सुधार करने का निर्देश दिया। पद यात्रा में शामिल होने वालों में मुख्य रुप से मनीष कुमार पुरी, दुर्ग विजय सिंह झलन, विकास सिंह, नन्हे सिंह, रणधीर सिंह, बड़क सिंह, भोला सिंह, जैनेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णा वर्मा आदि मौजूद रहे।