बलिया। कृषि मंडी उत्पादन मंडी समिति परिखरा में भारत सरकार एवं उप्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का आयोजन शनिवार को ई-नाम दिवस केरुप में मनाया गया। जिसमें माह जून में सबसे अधिक ई-ट्रेडिंग करने वाले दो किसान तथा दो व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अमीन नीलामकर्ता रमेशचंद्र यादव ने ई- नाम श्री की उपाधि से नौशाद अहमद, शमीम राइन जबकि ई नाम श्री से किसान छितेश्वर सिंह एवं बब्बन सिंह को ई- नाम कृषक की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौकेपर मंडी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह उपस्थित लोगों को ई- नाम की बारीकियों से विस्तृत रुप से बताया। इस मौकेपर जनपद के कर्मचारी, कृषक, व्यापारी आदि मौजूद रहे।