बलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं में हुए वित्तीय भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की जांच शासन के निर्देश पर अपर निदेशक आजमगढ़ ने आरंभ कर दिया गया है। एडी के निर्देश पर सीएमओ ने 22 मई को पत्र जारी कर एनआरएचएम में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बयान दर्ज करने के लिए 24 मई को एडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं में वित्तीय भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की शिकायत पर शासन ने मामले की जांच के लिए अपर निदेशक आजमगढ़ को नियुक्त किया है। इसकी जांच अपर निदेशक ने आरंभ कर दिया है। अपर निदेशक के आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एनआरएचएम में तैनात सभी ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, एमसीटीएस आपरेटर, बीपीएम को पत्र भेजकर 24 मई को अपराह्न दो बजे तक एडी कार्यालय में प्रस्तुत होकर बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इस बाबत एडी आजमगढ़ नंदलाल ने बताया कि एनआरएचएम में हुए वित्तीय भ्रष्टाचार और अनियमितता की जांच में साक्ष्य के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
------------------
एनआरएचएम के तहत संचालित योजनाओं की जांच को लेकर एडी का पत्र प्राप्त हो चुका है। इस बाबत एनआरएचएम के कर्मियों को साक्ष्य देने के लिए एडी कार्यालय में प्रस्तुत होने को पत्र जारी किया गया है। - डा. एसपी राय, सीएमओ, बलिया