बलिया। नगर सहित ग्रामीण इलाकों के सीबीएसई बोर्ड के परिणाम आने के बाद से छात्रों के लिए अंक पत्र एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के श्रीकृष्ण सुदामा सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अव्वल छात्रों को मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने अंक पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूरे विद्यालय में अष्टम क के छात्र अभिनव कुमार उपाध्याय ने 97.50 प्राप्त किया है। जिन्हें प्रथम भाउ राव देवरस पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं अष्टम क के छात्र आदित्यकांत सिंह ने 97.33 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिन्हें कृष्णचंद्र गांधी पुरस्कार दिया गया।
प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव, शिवम मिश्र, बब्बन, बसंत, मस्त राम सिंह, प्रभाकर, जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्रवण सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर जीराबस्ती में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक बृजमोहन ने अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय, प्रधानाचार्य जैनेंद्र पांडेय, प्रबंधक अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।