बलिया। नगर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में रविवार की सुबह में 90 व 93 यूपी बटालियन एनसीसी के बी प्रमाण पत्र की परीक्षा हुई। आयोजित परीक्षा में कुल 413 ब्वायज कैडेट्स व 149 गर्ल्स कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा के बाद प्रायोगिक परीक्षा भी कराई गई। 91 बटालियन के सीओ कर्नल संजीव पूनिया व 92 बटालियन के सीओ यूके पंत के देखरेख में परीक्षाएं हुईं। इस मौके पर मेजर अरविंद नेत्र पांडेय, धनंजय सिंह, कैप्टन एसके पांडेय, ले. हरेंद्र सिंह, अशोक यादव, सच्चिदानंद, महेंद्र प्रसाद आदि थे। वाराणसी से परीक्षा लेने आए कर्नल पुनिया ने बताया कि एनसीसी के सर्टिफिकेट का छात्रों को बहुत अधिक लाभ मिलता है।