फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लाटरी प्रक्रिया को कर दिया गया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। देशी, विदेशी तथा वियर की दुकानों के लाटरी को लेकर गुरुवार को विकास भवन में देरशाम तक गहमी-गहमी रही। लेकिन रात में करीब नौ बजे तक एनआईसी का लिंक न आने के बाद शासन के निर्देश पर लाटरी खोले जाने की प्रक्रिया का स्थगित कर दिया गया। इसको लेकर शराब के ठेका के लिए आवेदन करने वालों में मायूसी देखी गई। इस दौरान कई आवेदकों ने शासन पर गुणा-गणित का आरोप भी लगाया, जबकि प्रशासन के अफसरों का मामना था कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते शराब की लाटरी प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुपालन में शराब की लाटरी प्रक्रिया स्थगित की गई है। जैसे ही शासन से कोई नया फरमान आएगा। हम लाटरी के खोले जाने की तिथि की जानकारी सभी आवेदकों को दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें