बहुजन समाज पार्टी नगर कमेटी की बैठक संत शिरोमणि रैदास मंदिर सतनी सराय के प्रांगण में मंगलवार को आयोजित हुई। मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के नवनियुक्त जोन इंचार्ज हरेंद्र राम एवं विशिष्ट अतिथि अमर पासवान रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
हरेंद्र राम ने कहा कि बसपा ने जो विकास, जो प्रशासनिक व्यवस्था, आर्थिक व्यवस्था, रोजगार के साथ-साथ कानून व्यवस्था दिया है। वह व्यवस्था किसी सरकार ने अब तक नहीं दिया है। अमर पासवान ने कहा कि 2019 का लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में है। बैठक में नंदलाल रावत, नरेंद्र पांडेय, इंद्रासन राम, धनजी भारती, विनोद दुबे, सत्येंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष गौतम, कमलाशंकर विश्वकर्मा, बैजनाथ, महंथ, अमित, शुग्गी लाल, सुमेसर भारती आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार भारती ने किया।