नरहीं। क्षेत्र के बैरिया ग्राम पंचायत में बुधवार की रात बसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्रोताओं ने पूरी रात सुर सरिता में गोते लगाए । कार्यक्त्रस्म में भोजपुरी के दिग्गज कलाकार गायक व अभिनेता गोपाल राय मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे।
देवी जागरण में भोजपुरी के नवोदित कलाकारों ने अपनी गायकी के माध्यम से पूरी रात लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत और देसी लयदारी की जुगलबंदी ने एक अलग समा बांधा मंच पर बैठे गायक व अभिनेता गोपाल राय ने भी श्रोताओं और आयोजन कमेटी के निवेदन पर देवी मां का पचरा गाया। उसके बाद वर्तमान समाज की कुरीतियों पर प्रहार करते हुए बेटी बचाओ के मुद्दे पर मनमोहक गीत गया जिससे उपस्थित श्रोताओं का जनसमूह गदगद हो उठा। कार्यक्त्रस्म में प्रमुख रुप से ग्राम प्रधान अनूप राय, विशिष्ट अतिथि प्रधान दीपक सिंह, हरेराम राय , बिहार भाजपा किसान सभा के जिला अध्यक्ष सुशील राय , भाजपा नेता राजेश राय, मुन्ना राय, विनय राय, डब्लू राय समेत कमेटी के लोग उपस्थित रहे । संचालन वागीश मिश्रा ने किया।