बैरिया। संत शिरोमणि सुदिष्टबाबा के समाधि स्थल के पास लगा धनुष यज्ञ मेला अपने अन्तिम चरण में है। शुक्रवार को गर्म कपड़ों और चीनी मिट्टी के बर्तन की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
मेले के अन्तिम दौर में खास आकर्षण का केंद्र लकड़ी से फैन्सी सजावट की दुकान तो वहीं गर्म कपड़े, चीनी मिट्टी के बर्तन, स्टील के बर्तन, घर गृहस्थी आदि के दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। मेले में चाट समोसा व जलेबी, मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने से दुकानदार के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिला। बता दें की मेला घुमने से ज्यादा मेले खरीदारी करने वाले पुरुष व महिलाओं की संख्या अधिक देखने को मिला। शादी विवाह के समय होने के कारण शादी में देने के लिए पलंग, सोफ़ा, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, बक्सा,आदि समान के दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिला। लोग यहां के परम्परागत सब्जी व जलेबी खाना नहीं भूलते। बच्चों के लिए खास आकर्षण चर्खी, झूला, ब्रेक डांस, आदि का बच्चे लुत्फ उठाते देखा गया।वहीं सुरक्षा के लिए लगाये गये पुलिस के जवान हर जगह मुस्तैद दिखे।मेला में बढ़ती भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष गगनराज सिंह अपने मय फोर्स के साथ दिन भर मेले का भ्रमण करते रहे।