फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों तक ही सिमटा स्वास् थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। विकासखंड मुरली छपरा क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आ रहे छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभाग द्वारा चिकित्सकीय टीम गठित की गई है । लेकिन यह टीम आज तक मात्र कागजों में ही स्वास्थ्य परीक्षण कर खानापूर्ति करती चली आ रही है।
विज्ञापन

विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के कुल 92 प्राथमिक व 29 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब 18 हजार छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क इलाज करने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सक , फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स व एएनएम की नियुक्ति की गई है । जिसमें संख्या के हिसाब से टीमें गठित की गई है । जिनका कार्य यह है कि सभी विद्यालयों पर जाकर यह टीम छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवा देगी । लेकिन सरकार का यह मिशन कागजों तक ही सिमट कर रह गया है ।
क्षेत्र के विनीत सिंह, मैनेजर सिंह , मनोज कुमार ओझा , राम कुमार सिंह , दुर्गविजय सिंह , सोनू कुंवर आदि बताते हैं कि यह योजना वर्ष 2014 से चल रही है । लेकिन इसकी पूरी जानकारी आज तक लोगों को नहीं हो पाई है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के प्रभारी डाक्टर व्यास कुमार का कहना है कि यहां टीम की तैनाती जरूर कर दी गई है । लेकिन विद्यालयों तक जाने के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण टीमों को पूरे क्षेत्र में कार्य करने में कठिनाइयां जरूर होती है। जिसके कारण टीमें प्रत्येक जगह नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें