रतसर। क्षेत्र के रतसर-सुखपुरा नहर में अबतक जलापूर्ति ना होने से गेहूँ की बोआई पिछड़ने लगी है। क्षेत्र के सैकड़ों किसान खेत तैयार कर नहर के पानी का इन्तजार कर रहे है। पानी न मिलने से गेहूँ की बोआई पिछड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि नहर में समय से पानी न आया तो रवि की फसल की बुआई नही हो पायेगी। वही इस क्षेत्र में एक भी सरकारी ट्यूबवेल न होने से किसान नहर के भरोसे ही अपनी खेती करते है। क्षेत्र के पड़वार, निहालपुर ,जनऊपुर, अरईपुर, जगदेवपुर, मसहाँ, तपनी आदि गाँवों के सैकड़ो किसान पानी के अभाव में अभी तक गेहूँ की बोआई नही कर सके है। एक ओर किसान बिजली, पानी, खाद, बीज की समस्या से जुझ रहे है। वही जन-प्रतिनिधियों के इस ओर से मुँह मोड़ लेने से वे खासे रोष में दिख रहे है। किसानों ने अविलंब नहर में पानी छोड़े जाने की माँग की है।