फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में गड़बड़ी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। विकास खंड कार्यालय में सोमवार के दिन आवास में गड़बड़ी के मामले को लेकर भैसहां ग्राम सभा के दर्जनों लोगों ने खंड विकास अधिकारी वीर भानु सिंह को पांच सूत्री पत्रक दिया। दिए गए पत्रक में आरोप है कि प्रधान द्वारा आज तक ग्राम पंचायत समिति अध्यक्षों को कोई एजेंडा, सूचना नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अपनी मनमानी तौर पर प्रधानमंत्री आवास व सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसकी सूचना विभिन्न अधिकारियों सहित जिलाधिकारी महोदय को भी दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा लेकर अपात्रों को आवास के लिए चयनित किया गया है। जबकि पात्र लोग इससे वंचित हैं। राशन कार्ड के मामले में भी प्रधान पुत्र द्वारा धन उगाही कर अपात्रों को चयनित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री आवास के संबंध में कुछ लोगों के समक्ष ग्राम प्रधान द्वारा कुछ वार्ता की गई। जिसकी रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में खंड विकास अधिकारी को दी गई है। 82 लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्रक ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा।
इस संबंध में बीडीओ वीर भानु सिंह का कहना है कि 2015 -16 के बीपीएल सूची सत्यापन के पश्चात अपात्रों को आवास सूची से हटा दिया गया। कुछ लोगों को पूर्व में आवास दिया जा चुका है, उन्हें भी सूची से हटाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से पात्रों की सूची बनाकर देने को कहा। आश्वासन दिया कि जांचोपरांत उन्हें भी सूची में शामिल किया जाएगा। पत्रक देने वालों में गणेश राम, लक्ष्मण पाण्डेय, राकेश राम, सूर्यनाथ यादव, श्याम बिहारी राम, हरिकिशन राजभर, अलगू राजभर, दुखी राजभर, केशरी देवी, रमणिया देवी, शकुंतला देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें