दुबहर। बलिया का पौराणिक इतिहास गर्व करने लायक है। जरूरत है इसे पर्यटन के रूप में विकसित करने की। उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने नगवां में आयोजित एक समारोह में कहीं ।
उन्होंने कहा कि बलिया की पावन भूमि पर जहां 84 हजार ऋषि मुनियों ने एक साथ तपस्या की। आज भी ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष मिलता है। प्राचीन काल से यहां धार्मिक मेला लगता है। इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा मिलना चाहिए। इसके विकास के लिए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का हर संभव प्रयास होगा। कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से महर्षि भृगु एवं दर्दर मुनि की तपस्थली तथा उनके मंदिर को विस्तारित कर पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने के लिए वार्ता चल रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कहा कि बलिया की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना सभी जनपदवासियों का नैतिक धर्म है ।
इस मौके पर नगवां के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह , रितिक पाठक , मनीष पांडेय गुड्डू, विनोद गुप्ता, अनूप पाठक, राजाराम, राजेश शुक्ला, विशाल पाठक, गौतम सिंह , राहुल विवेक , उमेश, छोटू, उमाशंकर, वृजेश, देवदास , निखिल आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता विमल पाठक ने किया।