फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया की 16वीं फाइल, 13 अक्तूबर, 17

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के तीन प्रमुख महाविद्यालयों टीडी कालेज, एससी कालेज व कुंवर सिंह कालेज के छात्रसंघ चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कराया गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खूब गुलाल उड़ाए। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस सुरक्षा में विजयी प्रत्याशियों को उनके घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इनसेट...
एससी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष बने राहुल
बलिया। एससी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार यादव (961) ने प्रतिद्वंद्वी अमन तिवारी (656) को हराया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार मिश्र (1487) ने प्रतिद्वंद्वी सर्वेश कुमार ओझा (477), महामंत्री पद के लिए सौरभ प्रताप राय (1460) ने प्रतिद्वंद्वी शिवम पांडेय (541) को हराया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अंकुर कुमार (935) ने प्रतिद्वंदी बलिराम जायसवाल (712) को हराया। वाणिज्य संकाय के लिए रोशन प्रजापति निर्विरोध चुने गए।
इनसेट..
टीडी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बने चंद्रजीत
बलिया। टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव में कुल 3105 वोट पड़े, जिसमें 14 अवैध व 19 मत नोटा रहे। यहां अध्यक्ष चंद्रजीत यादव (1736) ने यशपाल सिंह (1290) को हराया। इसके अलावा उपाध्यक्ष धनजी कुमार यादव (1219) ने अंकित कुमार (683) को पराजित किया। महामंत्री पद के लिए ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह (857) ने सूरज कुमार गुप्त (679) को पराजित किया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अमित वर्मा (1531) ने प्रतिद्वंदी करन यादव (1112) को हराया। कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए सुग्रीव कुमार यादव (123) ने प्रतिद्वंद्वी अंकित यादव (118), कला संकाय के निर्विरोध पंकज राय चुने गए। टीडी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चंद्रजीत यादव की जीत पर पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राघव सिंह, मृत्युंजय राय, किशन प्रताप सिंह, लुड्डू पांडेय ने बधाई दी है।
विज्ञापन

इनसेट..
नितेश चुने गए कुंवर सिंह कॉलेज़ के छात्रसंघ अध्यक्ष
बलिया। कुंवर सिंह महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 1429 वोट पड़े। इसमें कुल 19 मत अवैध घोषित किए गए। यहां अध्यक्ष पद के लिए नितेश कुमार यादव (675) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार यादव (635) को मात्र 40 वोट से हराया। उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव (719) ने राम अवध यादव (652) पराजित किया। महामंत्री पद के लिए मिथिलेश कुमार खरवार (620) ने नजदीकी प्रत्याशी सिंटू कुमार यादव (541) को हराया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अखिलेश प्रसाद (762) ने अखिलेश चौबे (465) हराया। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए अजीत कुमार (623) ने आकाश कुमार सिंह (447) को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें