सुखपुरा। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के आराध्य देव संत गणिनाथ बाबा का पूजनोत्सव गणिनाथ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। तत्पश्चात मंदिर परिसर में स्वजातीय बंधुओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सत्य प्रकाश गुप्ता ने मद्धेशिया समाज की स्थिति को देखते हुए एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया। कहा कि हम तभी आगे बढ़ सकते हैं, जब सामाजिक स्तर पर अपनी पहचान रख सकें। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, ताराचंद गुप्ता, संतोष गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रेमजी गुप्ता, सुमेर गुप्ता, रामजी प्रसाद गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, मोहन गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता व संतोष गुप्ता ने संत गणिनाथ व स्वजातिय समाज पर प्रकाश डाला।