बेल्थरारोड। सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक धनंजय कनौजिया के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। चौकिया मोड़ स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत तिरंगा यात्रा डीएवी इंटर कॉलेज परिसर स्थित शहीद स्तंभ पहुंचा।जहां सन 1942 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इसके पूर्व आयोजित सभा में सांसद कुशवाहा ने तिरंगा यात्रा के महत्व को बताते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन- बान और शान का प्रतीक है ।राष्ट्रभक्तों ने तिरंगे की सम्मान की रक्षा के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। यात्रा का उद्देश्य तिरंगा के बारे में आमजन को अवगत कराना है,ताकि देश की भावी पीढ़ी तिरंगे के बारे में अवगत हो सके। तिरंगा यात्रा अखोप,भीमपुरा, मालीपुर, नगरा समेत क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर चरौवां पहुंचा। वहां देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद क्त्रसंतिवीरों का भाव पूर्ण नमन करते हुए उनके आदर्शों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण का संकल्प जताया गया। इस मौके पर दयानंद वर्मा ,अमर सिंह, रणजीत कुशवाहा ,अशोक जायसवाल, विजय सिंह ,देवेंद्र गुप्त ,धर्मेंद्र सोनी,अमीर चंद्रगुप्त, नीर शंकर आदि मौजूद रहे ।