फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड में हो रही धांधली के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत में हो रहे राशन कार्ड सर्वे में भेदभाव एवं धांधली को लेकर युवा कांग्रेस ने निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। उसने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सलेमपुर लोकसभा अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में नागरिकों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग किया गया कि सर्वे में लगे लोगों से शपथ पत्र लिया जाय, ताकि सर्वे में निष्पक्षता बनी रहे। जो लोग शपथ देने में आनाकानी करते है उन्हें तत्काल हटाया जाय। कहा कि राशन कार्ड के लिए बांसडीह नगर पंचायत में टीम द्वारा सर्वे हो रहा है। लेकिन सर्वे टीम में नगर पंचायत के एक राजनितिक व्यक्ति के समर्थक तथा सहयोगी है, जो सर्वे में निष्पक्षता नहीं बरत रहे है। बल्कि मनाने ढंग से पात्रों का चयन कर रहे है। जबकि प्रदेश सरकार की मंशा है कि राशन कार्ड निष्पक्षता के साथ बनाया जाय एवं खुली बैठक के माध्यम से पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाय। लेकिन शासन के सारे नियमों को ताक पर रखकर अपने घर बैठे अपने लोगों के नामो का चयन कर रहे हैं। इस मौके पर सुजीत मिश्र, उर्मिला देवी, सुमन देवी, जितेंद्र कुमार, भागीरथी प्रसाद, अवनीश पांडेय, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें