चितबड़ागांव। नगर पंचायत अंतर्गत गुदरी बाजार वाली सड़क पर करीब चार लाख रुपये की लागत से लगी शुद्ध पेयजल की मशीन शो-पीस बन कर रह गई है। कारण कि मशीन अप्रैल माह से ही खराब पड़ी हुई है। जबकि इसकी शिकायत चेयरमैन और ईओ से किया गया था। लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगा।
मालूम हो कि गुदरी बाजार के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो। इसेक लिए फरवरी 2017 में चेयरमैन द्वारा आरओ मशीन लगवाया गया था। जिसके बाद लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा था। लेकिन 14 अप्रैल की सुबह पानी पीने गए कई लोगों को करेंट का झटका लगा। जिसमें कस्बा निवासी विद्यावती देवी(50) पत्नी विजय शंकर झटके से नीचे गिर गई और बेहोश हो गई थी। जिसकी सूचना तत्काल चेयरमैन और ईओ को दी गई थी। तब से आज तक आरो मशीन खराब पड़ी हुई है। कस्बावासियों ने नगर अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आरो मशीन को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।