फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रेलवे स्टेशन पर चेंकिग में सात सौ ग्राम सोना बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर सियालदह एक्सप्रेस से दो दिन पहले एक यात्री के पास से एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस ने सात सौ ग्राम सोना बरामद किया। आरोपी का चालान कर दिया। वहीं व्यापारी अधिक सोने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन

आगामी त्योहार को लेकर स्वाट व सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर सियालदह- बलिया एक्सप्रेस से उतरे एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। टीम ने सोने के कागजात व्यापारी से मांगे, उसके पास कोई कागज नहीं मिला। पुलिस ने सोने को कब्जा में ले लिया। आरोपी का चालान कर दिया। व्यापारी ने बताया कि लगन के सीजन में 900 ग्राम सोना लेकर आ रहा था। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। इस बाबत कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के पास से सात सौ ग्राम सोना जिसकी कीमत करीब 56 लाख रुपये है, बरामद किया है। 900 ग्राम सोना होने की बात बेबुनियाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें