बैरिया व मुरलीछपरा विकास खंड के 44 ग्राम पंचायतों में रिक्त 256 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष शुक्रवार को कुल 65 नामांकन पत्रों की बिक्री हुआ। ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों की संख्या न होने के कारण दर्जनों ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हुआ है। जिससे निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर रिक्त पदों पर एक बार फिर चुनाव कराने की तिथि निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद भी ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। वही कई ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधान व विपक्ष की आपसी खींचातानी में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद पर लड़ाई होना तय माना जा रहा है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुआ तो बैरिया विकास खंड में पहले दिन कुल 35 नामांकन पत्र व मुरलीछपरा विकासखंड में 30 नामांकन पत्र की बिक्री हुआ। यह जानकारी देते हुए खण्ड विकास अधिकारी बैरिया/मुरलीछपरा रामआशीष ने बताया कि छह जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होगा, उसी दिन पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सात जून को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक नाम वापसी व दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित होगा। वहीं 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जबकि 14 जून को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना किया जाएगा और उसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।