फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में तीन में 62 नए कोरोनाअर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में सोमवार को जिला कारागार के तीन लोगों समेत कुल 62 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3548 हो गई है जबकि 2822 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 691 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर के महावीर नगर में तीन, जिला कारागार में तीन, श्रीराम बिहार कालोनी में एक, काजीपुरा में एक, अमृतपाली में एक, विजयीपुर में दो, बांसडीह के बिजलीपुर में एक, बांसडीह वार्ड नंबर चार में एक, विवेकानंद कालोली में एक, नारायणपुर में एक, चिलकहर के डुमरी में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी प्रकार गड़वार में तीन, बलेजी में एक, अडरिया में एक, शाहपुर में एक, सहोदरा में एक, रसड़ा के सरायभारती में एक, सीयर के तुर्तीपार में चार, सोनाबरस में एक, भीमपुरा नंबर एक में एक, अकसार में एक, ककरासो में एक, सोहाव के इंदिरा नगर में दो, बेरूआरबारी के बड़सरी में दो, बेलहरी के सुल्तानपुर में एक, मनियर के सुल्तानपुर में दो, पंदह में उमेड़ा में दो, चौहानपुरा बाछापार में आठ, पूर में छह, रेवती के कुम्हैला में एक, आसमानपुर में एक, हुसेनाबाद में एक, मंशाराम में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना ने अपना पांव पसार लिया है लेकिन लोगों की लापरवाही चरम सीमा पर जारी है। आलम यह है कि अधिकांश लोग ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। जिसका नतीजा है कि दिन पर दिन कोरोना संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
एल-1 अस्पताल नगवां में असुविधा को लेकर की नारेबाजी
दुबहर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की उपचार के लिए नगवा शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में एल-1 सेंटर बनाया गया है। यहां मरीजों को पर्याप्त भोजन और पानी नहीं देने का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों ने रविवार की शाम अस्पताल के बाहर नारेबाजी की। कहा कि कोरोना महामारी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनियमितता बरती जा रही है। नगवा एल-1 सेंटर में मरीजों को किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। बाहर का भोजन देने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें