घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में बुधवार को दयानंद शास्त्री के नेतृत्व में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जानकी बाबा के स्थान से हजारों की संख्या में निकल कर सहतवार स्थित चैन राम बाबा समाधि स्थल पर पहुंचा, जहां पोखरे से जल भर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचा। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ ही गाजे-बाजे ने शोभा बढ़ाई। आचार्य दयानंद शास्त्री ने बताया कि यज्ञ आठ मई से शुरू होकर 16 मई को भंडारे के साथ समाप्त होगा। वहीं शाम को प्रवचन का भी कार्यक्रम होगा।