फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के एक निजी अस्पताल में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर स्थित शारदा हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल के किचेन में शाम के करीब सवा छह बजे सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। इससे इस अस्पताल में हड़कंप मच गया। हास्पीटल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली अफरा-तफरी मच गयी जो जहां था वहीं से भागने लगा । सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड के जवानों ने आग को फैलने से तत्काल रोक दिया है। इसके बाद मरीज और तीमारदारों ने राहत की सांस ली। बता दें कि यह हॉस्पिटल जनपद डा. जेपी शुक्ला का है। बताया जाता है जिस कमरे में आग लगी है उसमें मरीजो के लिये खाना बनाया जाता है। सूत्रों की मानें तो इस आग में एक महिला का हाथ भी जल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसेन ने बताया कि तिखमपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगी थी। इसे तत्काल मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें