बलिया। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के सभापति/ उपसभापति के साथ ही अन्य संस्थाओं में भेज जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन मंगलवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह की देखरेख में सहकारी भवन में आयोजित किया गया। पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव होने के बाद सहकारी समिति के सदस्यों ने फूल-माला से नवनिर्विचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। निर्वाचन के दौरान अध्यक्ष पद पर हृदयनारायण सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मिंटू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर के पद पर 12 लोगों को मनोनीत किया गया। जिसमें राजू, रमेश चंद्र वर्मा, अंजली पांडेय, आरती पांडेय, महेश प्रताप सिंह, संतोष पाठक, वैभव पाठक, ध्रुवजी, सुनील यादव, अरविंद सिंह, अशोक सिंह तथा अमरजीत सिंह प्रमुख रुप से शामिल रहे। निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, कमलेश कुमार सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी के अलावा अन्य सदस्यों ने हृदयनारायण सिंह तथा देवेंद्र सिंह मिंटू को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिंह ने कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ जिले के डायरेक्टरों ने मुझ पर विश्वास करते हुए दोबारा अध्यक्ष बनाया है उस पर खरा उतरूंगा।