फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिविनि के खिलाफ की शिकायत, डीएम ने दिया जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव के खिलाफ भाजपा के जिलाध्यक्ष की शिकायती का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई की संस्तुति करने का निर्देश सीडीओ को दिया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के मुताबिक, जिविनि की मनमानी से जिले के शिक्षक, कर्मचारी यहां तक कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य भी प्रताड़ित व उत्पीड़ित हैं। जिविनि शासन व उच्चाधिकारियों के आदेशों का भी अनुपालन नहीं करते। विभाग में चयन वेतनमान, विनियमितीकरण, पेंशन, जीपीएफ संबंधित प्रकरण को अपने पद के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए लंबित रखा गया है। बताया कि शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी के समक्ष भी जन प्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई शून्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से जिविनि को हटाते हुए उनके खिलाफ संस्थित जांच को निष्पक्ष अधिकारी से कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने इसे संज्ञान लेते हुए सीडीओ को जांच कर कार्रवाई की संस्तुति का निर्देश दिया है। सीडीओ बीएन सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक के विभिन्न बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच जिला विकास अधिकारी के जरिये कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें