फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचरूखिया नई बस्ती में नकदी समेत लाखों की चोरी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया नई बस्ती में चोरों ने घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर 13 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को इस बात की जानकारी शुक्रवार को हुई। तत्पश्चात रेवती में थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पचरूखिया नई बस्ती निवासी रामदयाल चौधरी के घर में शुक्रवार की रात चोर पीछे से घर के छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गए। इस दौरान चोरों ने कई कमरों का ताला तोड़ कमरे में रखे बक्सा व अटैची में रखे 35 हजार नकदी समेत सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, सिकरी, पायल, डाड़ा आदि पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह नींद खुलने के बाद हुई। वाकया उस समय हुआ जब पीड़ित रामदयाल अपनी पत्नी के साथ दरवाजे के बरामदे में सोए हुए थे। जबकि इनके तीनों लड़के क्रमश: श्यामलाल, हीरालाल व गमन चौधरी सूरत में नौकरी करतेे है। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह जब रामदयाल दरवाजा खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। जिसके बाद रह घर के पीछे गया, जहां देखा कि खिड़की खुली हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें