बैरिया। कोटवां स्थित साईंबाबा के वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष कलश के साथ जल यात्रा में शामिल हुए। साईं बाबा की झांकी निकाली गई। जल यात्रा के दौरान बाजा, गाजा हाथी-घोड़े भी व्यवस्थित किया गया था, जल यात्रा साईंबाबा मंदिर से शुरू होकर फुलेश्वरनाथ मंदिर चौक होते हुए योगी बाबा स्थान, दुर्गा मंदिर व कोटवां गांव की परिक्रमा कर साईं मन्दिर पहुंचा। आयोजक पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि रविवार को साईंबाबा का अभिषेक व सोमवार को भंडारा का आयोजन किया गया है, इस दौरान शाम चार बजे से किमकर जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुजारी अमरनाथ पांडेय, जितेंद्र सर्राफ, धर्मेंद्र वर्मा, सुदर्शन वर्मा, श्रीकांत मिश्र, रामजी सिंह, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।