फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति बनाकर कार्यो को दे अंजाम: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने राजस्व और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में विकास व राजस्व कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रभावी रणनीति बनाकर वसूली कार्यों को मुकम्मल अंजाम दिया जाए। वहीं भूमाफियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी हासिल करते हुए कहा कि जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो तत्काल हटावाया जाए।
विज्ञापन

राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि लोकवाणी, जन सेवा केंद्रों को और अधिक सक्रिय किया जाए तथा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र लंबित नहीं रखा जाए। दैवीय आपदा में आई धनराशि के सदुपयोग के बारे में जानकारी हासिल करते हुए कहा कि अग्निकांड की घटनाओं में पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता दी जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले मामलों का निस्तारण हर हाल में समयसीमा के अंदर करने का निर्देश दिया। विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए कहा कि पांच साल से ज्यादा अवधि के मामलों में तारीख जल्द-जल्द लगाकर निस्तारण किया जाए। जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सभी 106 परियोजनाओं की सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। खंड विकास अधिकारियों द्वारा इसका सत्यापन कराया जाएगा। इस मौके पर समस्त विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें